IPL 2026 के प्लेऑफ को लेकर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टॉप 4 में रहेंगी ये सारी टीमें?

IPL 2026 Playoffs Prediction By Kevin Pietersen: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में शुरुआती भविष्यवाणी की है. उन्होंने ये दावा पहले राउंड के मैचों को देखने के बाद किया है, जिसमें हर फ्रैंचाइजी ने कम से कम एक मैच खेला है.

IPL 2026 Captains
1 / 6
IPL 2026 Captains

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर को लगता है कि मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), और पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेऑफ में एक-दूसरे का सामना कर सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों की अचानक इंजरी इन रैंकिंग को बदल सकती हैं.

विज्ञापन

2 / 6

पीटरसन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मैच देखने के बाद, अभी के हालात के हिसाब से, सिर्फ अपने अंदाजे से कहूं तो, ये टॉप 4 टीमें हो सकती हैं: MI, DC, RR, PUNJAB. चोटों वगैरह की वजह से ये सब बदल सकता है, लेकिन अभी मुझे ऐसा ही लग रहा है.

विज्ञापन

3 / 6

उनकी प्लेऑफ लिस्ट से सबसे बड़ा नाम जो बाहर है, वो है मौजूदा चैंपियन आरसीबी, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक जबरदस्त जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की थी. पीटरसन के मुताबिक, RCB के मिडिल ऑर्डर का फॉर्म और हेजलवुड की फिटनेस, 2025 के चैंपियन को लिस्ट से बाहर रखने की अहम वजह हैं. उन्होंने X पर लिखा, 'आरसीबी को लेकर मेरी चिंता उनके मिडिल ओवर्स और स्पिनर्स हैं. और हेजलवुड की फिटनेस. याद रखें – गेंदबाज ही आपको चैंपियनशिप जिताते हैं.'.

4 / 6

केविन पीटरसन को ये भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से चेज करते देखा है. उनके अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है. उन्होंने कहा, 'इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में उन्हें कितनी तेजी से खेलना है. एक अच्छा स्कोर क्या है? औसत निकालकर देखें, तो क्या आप सच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने ज्यादातर मैच जीत सकते हैं?'

विज्ञापन

5 / 6

45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 3 बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), और 2016 की टाइटल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को ट्रॉफी की रेस में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे.

6 / 6

इस बीच 6 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, जिसका नेट रन रेट 4.171 है, जबकि RCB दूसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के भी अपने शुरुआती मैच जीतने के बाद 2 पॉइंट्स हैं. हैदराबाद ने भी अपने दूसरे मैच में KKR को हराकर अपना खाता खोला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन