PBKS vs RR: 43 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे वैभव सूर्यवंशी, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

PBKS vs RR: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब हर मुकाबले में कोई को कोई रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आते हैं. उम्र कम होने के कारण कई बड़े रिकॉर्ड्स भी आसानी से बन जाते हैं. अब पंजाब किंग्स के खिलाफ भी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड अपने कर सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi IPL 2026
1 / 6
vaibhav sooryavanshi IPL 2026

PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. मौजूदा समय में जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं. उसके बाद कोई भी रिकॉर्ड उनसे दूर नहीं नजर आ रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में सूर्यवंशी सिर्फ 43 रन और बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

विज्ञापन

फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी2 / 6

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 में 8 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है.

विज्ञापन

बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं सूर्यवंशी

बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं सूर्यवंशी3 / 6

अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ सूर्यवंशी 43 रन और बनाते हैं, तो वो 230 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 400 रन एक सीजन में बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव जब भी बल्लेबाजी करते हैं, तो वो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं.

पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़ा था शतक

पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़ा था शतक4 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. जहां पर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था. हालांकि दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के कारण फ्रेंचाइजी मुकाबला हार गई थी. 

विज्ञापन

प्रियांश आर्या के पास भी है मौका

प्रियांश आर्या के पास भी है मौका5 / 6

स्ट्राइक रेट के मामले में प्रियांश आर्या फिलहाल वैभव सूर्यवंशी से भी तेज नजर आ रहे हैं. प्रियांश आर्या ने 6 मैचों में अब तक 42.33 की औसत से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 249.02 का रहा है. ऐसे में आर्या के पास भी इस रिकॉर्ड को बनाने का मौका है.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 8 मैचों में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 212.29 का अब तक रहा है. हालांकि उनके लिए ये रिकॉर्ड बनाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन