IPL 2026: पंजाब के खिलाफ प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी LSG! मैच विनर खिलाड़ी की वापसी तय

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का अब तक आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. लखनऊ की टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें से उनकी टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में लखनऊ की टीम को प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने होंगे.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम फिलहाल वापसी करना चाहती है. ऐसे में उनका मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला है. पंजाब की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की समस्या पहले से ही बढ़ गई है. ऐसे में ऋषभ पंत की टीम प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. मैच विनर खिलाड़ी की वापसी लगभग तय नजर आ रही है.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव2 / 6

स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव अब फिट हो चुके हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिलना तय नजर आ रहा है. वो टीम में आकर बीच के ओवरों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

हिम्मत सिंह

हिम्मत सिंह 3 / 6

अब्दुल समद ने आईपीएल 2026 में अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही उनके ऊपर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में अब हिम्मत सिंह को प्लेइंग 11 में दोबारा एंट्री मिल सकती है.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 4 / 6

कप्तान ऋषभ पंत पिछले मुकाबले में इंजरी से जूझते हुए नजर आए थे. ऐसे में इस मुकाबले के दौरान उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. कप्तान पंत को बल्ले के साथ इस मुकाबले में परफॉर्म करना होगा.

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 5 / 6

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बहुत ही कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. प्रिंस यादव को ऐसे में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रिंस यादव फिलहाल अपनी टीम के मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी.   इंपैक्ट प्लेयर- प्रिंस यादव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन