IPL 2026: पहली बार इस खिलाड़ी के सिर सजी Orange Cap, 1 रन से पिछड़ गए ईशान किशन, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap Players List: IPL 2026 में सभी टीमों के एक-एक मैच हो चुके हैं. हर टीम की ओर से कुछ बल्लेबाजों ने प्रभावित किया है. आइए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों (ऑरेंज कैप) की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Rohit Sharma Ishan Kishan IPL
1 / 6

Orange Cap Players List: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी और अब सभी टीमों के एक-एक मैच हो चुके हैं. हर साल फैंस की नजर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर रहती है. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिलती है, जिसे वह मैचों के दौरान पहनता है. अब सभी टीमों का एक-एक मैच होने के बाद आइए जानते हैं कि अभी ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है.

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन - मुंबई इंडियंस

रयान रिकेल्टन - मुंबई इंडियंस2 / 6

रयान रिकेल्टन के पास इस समय IPL 2026 में ऑरेंज कैप है. उन्होंने KKR के खिलाफ पहले मैच में 43 गेंदों में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने इस पारी में कुल 8 छक्के और 4 चौके जड़े. इसी के चलते अभी वो IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन - सनराइजर्स हैदराबाद

ईशान किशन - सनराइजर्स हैदराबाद3 / 6

SRH के कप्तान ईशान किशन ने IPL 2026 के पहले मैच में RCB के खिलाफ 80 रन की तूफानी पारी खेली थी. इसी के चलते अभी वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. वो मात्र एक रन से पिछड़ गए, वरना टॉप पर होते. अपनी इस पारी में ईशान ने कुल 13 बाउंड्री लगाई थीं.

रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा - मुंबई इंडियंस4 / 6

IPL 2026 में KKR के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. हिटमैन ने 38 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े थे. वो लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

कूपर कोनोली - पंजाब किंग्स

कूपर कोनोली - पंजाब किंग्स5 / 6

कूपर कोनोली के लिए IPL में डेब्यू काफी यादगार साबित हुआ. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू किया और आते ही प्रभाव छोड़ा. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर अपनी टीम को पहले मैच में जीत दिलाई.

समीर रिजवी - दिल्ली कैपिटल्स

समीर रिजवी - दिल्ली कैपिटल्स6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने LSG के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली थी. इसी इनिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिल पाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन