IPL 2026: बदल गई ऑरेंज कैप की जंग, टॉप-5 में इन बल्लेबाजों का दबदबा

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में आए दिन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. अब तक आईपीएल 2026 में 17 मैच खेले गए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में इसके बाद बड़ा बदलाव हुआ है. राजस्थान रॉयल्स के 3 बल्लेबाज टॉप की लिस्ट में शामिल हैं.

Cricket News - 2026-04-11T235237.545
1 / 6

आईपीएल 2026 में शनिवार 11 अप्रैल को डबर हेडर मुकाबले खेले गए. पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था. अब ऑरेंज कैप की जंग बदल गई है. टॉप-5 में अभी भी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का दबदबा है.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

फिलहाल ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

दूसरे नंबर पर हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 4 मैच में 46 की औसत के साथ 184 रन बनाए हैं. उन्होंने भी अबतक 2 अर्धशतक जमाए हैं.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल4 / 6

तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. जायसवाल ने अब तक खेले गए 4 मैच में 91.50 की औसत के साथ 183 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल5 / 6

ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने खेले गए 4 मैच में 176 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. जुरेल ने आरसीबी के खिलाफ 10 अप्रैल को शानदार प्रदर्शन किया था.

समीर रिजवी

समीर रिजवी6 / 6

समीर रिजवी पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैच में 55.33 की औसत के साथ 166 रन बनाए हैं. उन्होंने भी 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन