IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी को हो सकता है नुकसान, अभिषेक का दिख सकता है दबदबा

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में अब हर मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि 3 मई के बाद इस रेस में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. जिससे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को रविवार के बाद ऑरेंज कैप की रेस में नुकसान हो सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma and Virat Kohli
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma and Virat Kohli

IPL 2026 Orange Cap: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भले ही ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव नहीं हो, लेकिन अगले दिन बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के बाद इस रेस में अभिषेक शर्मा का दबदबा दिख सकता है. वहीं गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले के बाद इस रेस में बड़ा बदलाव होना लगभग तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टॉप पर बने हुए हैं. राहुल ने 9 मैचों में 54.12 की औसत से 433 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 185.84 का रहा है. वहीं वो 1 बड़ा शतक भी जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक 9 मैचों में 53.12 की औसत से 425 रन बनाए हैं. वहीं अभिषेक का स्ट्राइक रेट 209.36 का रहा है. अभिषेक आज के मुकाबले के बाद टेबल में टॉप पर जा सकते हैं.

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन 4 / 6

नंबर 3 पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन नजर आ रहे हैं. क्लासेन ने 9 मैचों में अब तक 59.14 की औसत से 414 रन बनाए हैं. क्लासेन भी इस रेस में आज बड़ा बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 मैचों में 40.40 की औसत से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.65 का रहा है. सूर्यवंशी की जगह को फिलहाल शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह से खतरा नजर आ रहा है. 

विराट कोहली

विराट कोहली 6 / 6

लिस्ट में नंबर 5 पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं. किंग कोहली ने अब तक 9 मैचों में 54.14 की औसत से 379 रन बनाए हैं. कोहली ने 165.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. कोहली की जगह पर भी गिल, साई सुदर्शन और प्रभसिमरन सिंह खतरा बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन