IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, विराट-रोहित भी आसपास नहीं, देखें टॉप 5 लिस्ट
Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस पर सभी की नजर टिकी हुई है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे चल रहे हैं. आइए टॉप 5 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Orange Cap List: IPL 2026 में बल्लेबाजों का अलग ही दबदबा नजर आ रहा है. टीमें 200 से अधिक का लक्ष्य दे रही हैं और यह विपक्षी टीम द्वारा सफलतापूर्वक चेज भी हो रहा है. कुछ बल्लेबाज लगातार बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं. ऑरेंज कैप की रेस रोचक हो गई है. राजस्थान रॉयल्स के तीन बल्लेबाज टॉप 3 में मौजूद हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप 5 में नहीं हैं, जो हैरान करने वाली बात है. आइए IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों (ऑरेंज कैप) पर एक नजर डालते हैं.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 78 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसी के साथ वो अपने साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 4 मैचों में कुल 200 रन जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है.
यशस्वी जायसवाल
3 / 6यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 91.50 के औसत से 183 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 77 रन है, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में बनाया था.
ध्रुव जुरेल
4 / 6राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम भी लिस्ट में शामिल है. टॉप 3 में राजस्थान रॉयल्स के तीन बल्लेबाज हैं. ध्रुव ने अब तक 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 58.66 का है. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 81 रन है.
समीर रिजवी
5 / 6समीर रिजवी IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए संकटमोचक रहे हैं. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने धमाल मचाया है. समीर रिजवी ऑरेंज कैप की रेस में अभी चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में कुल 160 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 90 रन रहा है.
अंगकृश रघुवंशी
6 / 6अंगकृश रघुवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने कुल 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में अब तक रघुवंशी कुल 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 158.16 का रहा है.