IPL 2026: 22 साल के युवा ने छिना रोहित शर्मा से 'ऑरेंज कैप' का ताज, देखें टॉप 5 की लिस्ट
Orange Cap List: आईपीएल 2026 में फैंस की नजर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (ऑरेंज कैप) पर रहती है. टूर्नामेंट के नवें मैच के समापन के बाद आइए जानते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है.

Orange Cap List: IPL 2026 में लगातार रनों की बारिश हुई है. हर साल फैंस की नजर ऑरेंज कैप पर रहती है. यह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलती है. हर दूसरे मैच के बाद कैप किसी अन्य खिलाड़ी के पास चली ही जाती है. रोहित शर्मा के पास कल शाम तक ऑरेंज कैप थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनसे यह ताज छिन गया. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.
समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स)
2 / 6दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप है. उनके लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा दिखाया. उन्होंने पहले मैच में 70 रन की शानदार पारी खेली थी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में 90 रन बनाकर वो टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
3 / 6टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के लिए IPL 2026 अब तक शानदार साबित हुआ है. उन्होंने दो मैचों में कुल 113 रन बनाए हैं. उनका औसत इस दौरान 56.50 का रहा है और उन्होंने 176.56 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं. रोहित ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स)
4 / 6पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर कूपर कोनोली के लिए IPL 2026 अब तक शानदार रहा है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे और दूसरे मैच में उन्होंने 36 रन ठोके. वो अब तक IPL 2026 में 108 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं.
अंगकृष रघुवंशी (कोलकाता नाइट राइडर्स)
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स को भले ही शुरुआती दो मैचों में हार मिली है लेकिन उनके युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने धमाल मचाया है. उन्होंने दो मैच खेले हैं और दोनों में अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 177.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अब तक 103 रन बनाए हैं.
ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)
6 / 6ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन नंबर 5 पर हैं. उन्होंने दो मैचों में अब तक 94 रन बनाए हैं. उनका औसत 47 का रहा है, वहीं टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रन है.