IPL 2026: 6 हार के बावजूद मुंबई इंडियंस अब भी कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, जानें पूरा समीकरण

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और टीम अब तक 6 मैच हार चुकी है. हालांकि, मुंबई की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. यहां जानिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब मुंबई को क्या करना होगा?

Mumbai Indians
1 / 7
Mumbai Indians

IPL 2026, Mumbai Indians Qualification Scenarios: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है और टीम जीत के लिए तरसती नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रनों के विशाल स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रहने के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है. हालांकि, मुंबई की टीम अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है. आइए जानते हैं MI को प्लेऑफ में पहुंचने के क्या करना होगा?  

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस हार चुकी है 6 मैच

मुंबई इंडियंस हार चुकी है 6 मैच2 / 7

IPL 2026 सीजन आधे से ज्यादा गुजर चुका है और प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें टीम सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है, जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है. MI फिलहाल सिर्फ 4 अंक और -0.784 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

जीत के साथ की थी शुरुआत

जीत के साथ की थी शुरुआत3 / 7

मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार चार मैच गंवा दिए. हालांकि, टीम ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जीत से वापसी की, लेकिन उसके बाद फिर लगातार दो हार ने टीम को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा कर दिया है. हालांकि, टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

MI को जीतने होंगे बाकी सभी 6 मैच

MI को जीतने होंगे बाकी सभी 6 मैच4 / 7

अब मुंबई की टीम के पास सिर्फ 6 लीग मैच बचे हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सभी मुकाबले जीतने होंगे. अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, जो उसे टॉप-4 में पहुंचा सकते हैं. यानी मुंबई के लिए अब प्लेऑफ में की रेस में रहने के लिए हर मैच करो या मरो वाला हो गया है.

विज्ञापन

एक हार से खत्म हो जाएगा सफर

एक हार से खत्म हो जाएगा सफर5 / 7

हालांकि, अगर मुंबई इन बचे हुए 6 मैचों में से एक भी हारती है, तो उसका सफर लगभग खत्म हो जाएगा. उस स्थिति में MI को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. फिलहाल पंजाब किंग्स, RCB, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें 8-9 मैचों में 6-6 जीत हासिल कर मजबूत स्थिति में हैं.

अन्य टीमों के नीतजों पर रहना होगा निर्भर

अन्य टीमों के नीतजों पर रहना होगा निर्भर6 / 7

ऐसे में अगर ये टीमें लगातार हारती हैं और मुंबई अपने बाकी 6 में से 5 मैच जीत लेती है, तो 14 अंकों के साथ उसकी उम्मीदें बनी रह सकती हैं. हालांकि, यह टीम का नेट रनरेट और अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होगा. ऐसे में मुंबई के लिए गलती की कोई गुंजाईश नहीं है.

विज्ञापन

MI के सामने होगी इन टीमों की चुनौती

MI के सामने होगी इन टीमों की चुनौती7 / 7

मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैच काफी चुनौतीपूर्ण हैं और उन्हें लय में आने का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा. MI को अब 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स, 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 14 मई को पंजाब किंग्स और 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के से भिड़ना है. इसके बाद टीम अपना आखिरी लीग स्टेज मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन