IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर MI, जानिए अब क्या हैं समीकरण

मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी कमाल नहीं कर पा रहे हैं. इस लिहाज से अब मुंबई का सफर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होता हुआ दिखाई दे रहा है.

Cricket News - 2026-04-20T173748.744
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस का सफर निराशाजनक रहा है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में इस टीम ने अब तक 1 ही जीत हासिल की है, जबकि टीम ने 5 मैच खेले हैं. मुंबई का सफर प्ले ऑफ की रेस से बाहर होता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि अब भी कुछ समीकरण के साथ मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में दाखिल हो सकती है.  

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर

मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर2 / 6

फिलहाल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर है. पांच बार की विजेता के पास 2 अंक है. टीम ने पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेला था और जीत हासिल की थी. इसके बाद आखिरी 4 मैच लगातार टीम को हारना पड़ा.

विज्ञापन

16 अंक कम से कम

16 अंक कम से कम3 / 6

आईपीएल के इतिहास को देखा जाए तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक जरूरी हैं. हालांकि 16 अंक भी किसी टीम को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए पक्के नहीं हैं. लेकिन 16 अंकों के बाद जगह लगभग पक्की हो जाती है.

7 मैच जीतने जरूरी

7 मैच जीतने जरूरी4 / 6

फिलहाल मुंबई इंडियंस के 9 मैच बचे हुए हैं. इन 9 मैचों में मुंबई इंडियंस को 7 मैच जीतने जरूरी हैं. वहीं, अगर मुंबई अब 8 मैच जीत जाती है तो उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए अब आने वाला लगभग हर मैच करो या मरो का होनो वाला है.

विज्ञापन

जीटी के खिलाफ मुकाबला

जीटी के खिलाफ मुकाबला5 / 6

20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस सीजन का छठा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी, जहां टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा.

टॉप पर पंजाब किंग्स

टॉप पर पंजाब किंग्स6 / 6

फिलहाल आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ टॉप पर है. पंजाब ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंकों के साथ बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन