IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, दिग्गज की होगी वापसी
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब फ्रेंचाइजी अपना अगला मुकाबला फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ कमजोर नजर आ रही थी. बल्ले के साथ पहले टीम ने कई गलतियां की, जिसके बाद गेंद के साथ भी बुमराह के अलावा सभी फेल हो गए. जिसके कारण ही मैच में टीम को हार मिली. जिसके कारण ही 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है.
हार्दिक पांड्या
2 / 6कप्तान हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण पिछले मैच में नहीं थे, लेकिन अब उनकी वापसी भी पक्की नजर आ रही है. पांड्या के प्लेइंग 11 में आने से कॉर्बिन बॉश को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
ट्रेंट बोल्ट
3 / 6गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में स्पिनरों के लिए मदद नहीं होती है, जिसके कारण ही मयंक मार्कंडेय की जगह ट्रेंट बोल्ट की प्लेइंग 11 में वापसी तय नजर आ रही है. पावरप्ले में वो दीपक चाहर का साथ निभाएंगे.
रोहित शर्मा
4 / 6दिग्गज रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम इंपैक्ट प्लेयर के रूप में ही इस्तेमाल करने वाली है. अगर टीम ने पहले गेंदबाजी की तो हिटमैन बेंच पर नजर आएंगे और दूसरी पारी में ही बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
जसप्रीत बुमराह
5 / 6स्टार जसप्रीत बुमराह को अपनी फॉर्म बरकरार रखनी होगी. अगर बुमराह शानदार फॉर्म में रहे तो आसानी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम कमाल का प्रदर्शन कर सकती है. बुमराह के 4 ओवर गुवाहाटी में बहुत अहम होने वाले हैं.
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
6 / 6रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह. इंपैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा