IPL 2026: मुंबई इंडियंस को आज मिलेगा नया कप्तान, सूर्या और हार्दिक के बिना उतरेगी MI पलटन
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने भिड़ने वाली है. जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि अब टीम सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतर रही है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस बड़ी परेशानी में नजर आ रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा में से कोई एक कप्तान बन सकता है.
जसप्रीत बुमराह
2 / 6मुंबई इंडियंस के दिग्गज जसप्रीत बुमराह को पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान बनाया जा सकता है. बुमराह इससे पहले टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में वो बतौर कप्तान खुद को साबित करना चाहेंगे.
तिलक वर्मा
3 / 6बुमराह के साथ ही साथ तिलक वर्मा भी कप्तानी की रेस में नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए टीम की कप्तानी सौंपी है. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की टीम भी उनके ऊपर भरोसा जता सकती है.
सूर्यकुमार यादव
4 / 6हाल में ही पिता बने सूर्यकुमार यादव फिलहाल अपनी बेटी और पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके कारण ही वो मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला नहीं आए थे.
हार्दिक पांड्या
5 / 6फ्रेंचाइजी के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण पिछले 3 मुकाबले नहीं खेल रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है. ऐसे में वो जल्द ही दोबारा मैदान पर नजर आ सकते हैं.
रोहित शर्मा
6 / 6टीम के पास रोहित शर्मा का भी अच्छा विकल्प था. हालांकि अब रोहित शर्मा दोबारा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं संभालना चाहेंगे. खुद रोहित भी चाहेंगे कि फ्रेंचाइजी किसी युवा चेहरे पर भरोसा करे.