IPL 2026: PBKS से मिली शर्मनाक हार से बुरी तरह टूट गए हार्दिक पांड्या, MI को लेकर कह डाली ये 5 बड़ी बातें
IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए. उन्होंने इस हार के बाद मुंबई की टीम को लेकर कुछ बड़ी बातें कही हैं. आइए आपको भी बताते हैं उनके बयान की 5 बड़ी बातें

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी अपना विजयरथ जारी रखा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इस मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज हो चुकी है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने क्विंटन डी कॉक के शतक के दम पर 20 ओवरों में 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पंजाब की टीम ने बिना किसी परेशानी के 21 गेंद रहते ही मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. मुंबई को मिली लगातार चौथी शर्मनाक हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या टूटे हुए नजर आए. उन्होंने टीम को लेकर 5 बड़ी बातें कही हैं.
‘कहने को कुछ नहीं…’
2 / 6पंजाब के सामने इस हार के बाद हार्दिक पांड्या पूरी तरह से निराश नजर आए. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास ज्यादा कुछ कहने के लिए है नहीं. मुझे लगता है कि हमें वापस जाना होगा और देखना होगा कि हम कहां गलती कर रहे हैं.”
पंजाब को दिया क्रेडिट
3 / 6हार्दिक ने पंजाब किंग्स को उनके शानदार खेल के लिए सराहा भी है. वो कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि हमें इसके लिए उनको क्रेडिट देना होगा.’ पंजाब के खिलाड़ियों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग.
रिवर्स होने रही थी गेंद
4 / 6हार्दिक ने आगे गेंद को लेकर कहा, “गेंद पहले रिवर्स हो रही थी और विकेट भी. इसी के साथ ओस नहीं आई थी. बाद में थोड़ी सी ओस आई और पिच पर खेलना थोड़ा आसान हो गया लेकिन उन्होंने हमें हर मामले में पीछे छोड़ा.”
मुश्किल फैसले लेने होंगे
5 / 6हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस बात को माना की आगे मैनेजमेंट कुछ कड़े फैसले भी ले सकता है. उन्होंने कहा, “हमें वाकई में देखने की जरूरत है कि हम कहां पीछे छूट रहे हैं. इसी के साथ हमें कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं या फिर ये भी देखना होगा कि हम ऐसे ही आगे बढ़ना चाहते हैं.”
ढूंढने होंगे मुश्किल सवालों के जवाब
6 / 6मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में पांड्या ने कहा, “हमारे लिए इस समय कुछ मुश्किल सवाल हैं, जिसका जवाब हमें ढूंढना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी.”