IPL 2026 में हार की हैट्रिक के बाद 5 बड़े बदलाव कर सकती है मुंबई इंडियंस, स्टार खिलाड़ी का बाहर होना लगभग तय

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर को हराकर आईपीएल 2026 की शुरुआत की. जिसके बाद टीम से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. लगातार 3 मैचों में मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

mumbai indians
1 / 6
mumbai indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. हालांकि उसके बाद भी टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत ही निराशाजनक रहा है. कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट 5 बड़े बदलाव कर सकती है. ऐसे में सुपरस्टार खिलाड़ी को भी प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक 2 / 6

रयान रिकेल्टन को अब तक बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका मिल रहा है. हालांकि पहले मैच को छोड़कर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में अब उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

अश्विनी कुमार

अश्विनी कुमार 3 / 6

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी पहले मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. उसके बाद उनका प्रदर्शन गिरा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह अश्विनी कुमार को खेलने का मौका दे सकती है. पिछले सीजन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था.

विल जैक्स

विल जैक्स 4 / 6

जल्द ही विल जैक्स भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं. उनके टीम में आने के बाद कप्तान पांड्या उन्हें सीधे प्लेइंग 11 में ही जगह दे सकते हैं. विल जैक्स प्लेइंग 11 में नमन धीर को रिप्लेस कर सकते हैं.

विज्ञापन

दीपक चाहर

दीपक चाहर 5 / 6

जैक्स के प्लेइंग 11 में आने से ट्रेंट बोल्ट को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसे में बोल्ट की जगह प्लेइंग 11 में दीपक चाहर को दोबारा मौका मिल सकता है. राजस्थान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बाहर किया गया था.

रोबिन मिंज

रोबिन मिंज 6 / 6

रोहित शर्मा फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगले 2 से 3 मैचों में उन्हें आराम दिया जा सकता है. ऐसे में तिलक वर्मा को सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. वहीं प्लेइंग 11 में रोबिन मिंज की एंट्री हो सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन