IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, SRH के खिलाफ मैच से एमएस धोनी हुए बाहर!

MS Dhoni Injury Update: एमएस धोनी चोटिल होने के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. उम्मीद लगाई जा रही थी कि SRH के खिलाफ वो वापसी करेंगे. हालांकि, अब उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.

CSK MS Dhoni (1)
1 / 6

MS Dhoni Injury Update: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी की काफी कमी खली है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें पिंडली में समस्या आई थी और इसी कारण अब तक वो एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. कई लोग उम्मीद लगा रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मार्च यानी आज होने वाले मैच के लिए धोनी पूरी तरह फिट हो जाएंगे. हालांकि, अब CSK और धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

पिंडली में चोट से परेशान हैं धोनी

पिंडली में चोट से परेशान हैं धोनी2 / 6

एमएस धोनी को IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले काफ मसल्स में खिंचाव हुआ था. इसी वजह से उन्हें शुरुआत में आराम दिया गया. बताया जा रहा है कि तीन हफ्तों तक धोनी नहीं खेलेंगे. अब धोनी को बाहर हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और सभी फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है.

विज्ञापन

SRH के खिलाफ भी बाहर बैठेंगे धोनी!

SRH के खिलाफ भी बाहर बैठेंगे धोनी!3 / 6

कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि एमएस धोनी अपनी 100% फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और 18 अप्रैल को SRH के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. हालांकि, अब TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और SRH के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे.

'हम जोखिम नहीं उठाना चाहते...'

'हम जोखिम नहीं उठाना चाहते...'4 / 6

TOI को चेन्नई सुपर किंग्स के एक सोर्स ने बताया कि धोनी अभी भी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वो बिल्कुल जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. CSK के सोर्स ने कहा, 'वो अभी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और हम उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते.'

विज्ञापन

कहां हो रहा है CSK vs SRH मैच?

कहां हो रहा है CSK vs SRH मैच?5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 18 अप्रैल यानी आज महामुकाबला होने वाला है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी.

धोनी के बिना कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11?

धोनी के बिना कैसी होगी CSK की प्लेइंग 11?6 / 6

संजू सैमसन (wk), ऋतुराज गायकवाड़ (c), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन