IPL 2026: SRH के खिलाफ मैच से पहले CSK के लिए आई बुरी खबर, धोनी की वापसी के लिए करना पड़ेगा इंतजार!

IPL 2026: सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी अगले मैच के लिए भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में उनको उस मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है.

jacket (27)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के शुरुआती 3 मैच हारने के बाद एक बार फिर से ट्रैक पर लौट चुकी है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो वहीं कुछ की वापसी का इंतजार है. इन्हीं में से एक नाम एम एस धोनी का भी है जिनकी वापसी के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन फैंस को फिलहाल उनकी वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

CSK का अगला मैच कब?

CSK का अगला मैच कब?2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला हैदराबाद में 18 अप्रैल को खेला जाएगा. हर किसी को उम्मीद थी कि धोनी इस मैच से चेन्नई की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा.

विज्ञापन

SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी!

SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी!3 / 6

क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार सनराइजर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से धोनी बाहर ही रहेंगे. वो चोट से उभर रहे हैं लेकिन अभी भी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हो पाए हैं. 44 साल के दिग्गज ने प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है.

इस सीजन नहीं खेला एक भी मैच

इस सीजन नहीं खेला एक भी मैच4 / 6

एम एस धोनी फिलहाल अपनी काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि वो टीम के साथ प्रैक्टिस करते जरूर दिख रहे हैं लेकिन बाहर के मैचों के लिए ट्रैवल भी नहीं कर रहे हैं. 

विज्ञापन

CSK ने की शानदार वापसी

CSK ने की शानदार वापसी5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन हार के साथ शुरुआत की थी. टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद अब फ्रेंचाइजी लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. अगले मैच में टीम जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाना चाहेगी.

खलील भी चोट के चलते हुए बाहर

खलील भी चोट के चलते हुए बाहर6 / 6

सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. इससे पहले नेथन एलिस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे. ऐसे फैंस को बस धोनी की वापसी का इंतजार है. हो सकता है कि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उतर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन