IPL 2026: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले CSK को लगा एक और तगड़ा झटका, प्लेइंग 11 में नहीं होंगे MS Dhoni!
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में वो इस मुंबई के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हो पाएंगे.

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम ने इस सीजन खेले 6 मैचों में से केवल 2 मैचों में ही जीत हासिल की है और 4 मैचों में हार का सामना किया है. टीम के खिलाड़ियों की चोट एक बार फिर से बड़ी दिक्कत बनकर सामने आ रही है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है.
मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी
2 / 6धोनी को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. हर किसी को उम्मीद थी कि वो इस मैच में खेलने के लिए उतर सकते हैं लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं धोनी
3 / 6एम एस धोनी इस सीजन की शुरुआत से ही काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. इसी के चलते वो प्रैक्टिस में तो टीम का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन अभी तक एक बार भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं.
प्रैक्टिस में जमकर लगाए शॉट्स
4 / 6धोनी ने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. उन्होंने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास किया. उन्होंने टीम के गेंदबाजों के खिलाफ भी बल्लेबाजी की और थ्रो डाउन में भी आजमाया.
अगले मैच में उतर सकते हैं धोनी
5 / 6मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. ये मुकाबला 26 अप्रैल को रविवार को होगा. टीम के लिए ये अच्छी बात है कि ये मुकाबला चेपॉक में होने वाला है. इस मैच में धोनी खेलने के लिए उतर सकते हैं.
जीत की तलाश में CSK
6 / 6चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ये इस सीजन उतार चढ़ाव से भरा रहा है. टीम से पहले 3 मैचों में हार के बाद 2 मैचों में जीत हासिल कर वापसी की थी लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ आखिरी मैच में टीम को हार का सामना किया था.