
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में दिग्गज एम एस धोनी के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा. धोनी की उम्र को देखते हुए ये उनका खिलाड़ी के तौर पर आखिरी सीजन हो सकता है. इसके बाद वो भले ही चेन्नई के साथ जुड़े रहे लेकिन बतौर खिलाड़ी उनका खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. ऐसे में इस सीजन उनके पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा और ये रिकॉर्ड उनके बेहद ही करीब नजर आ रहा है.
धोनी रचेंगे इतिहास

2 / 6
आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी अगर 135 रन बना लेते हैं तो वो इतिहास रच देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनके नाम 5 हजार रन हो जाएंगे और वो एक फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.
रोहित-विराट कर चुके हैं ये काम

3 / 6
मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रोहित शर्मा और आरसीबी की तरफ से खेलने वाले विराट कोहली ही अब तक ये कारनामा कर पाए हैं. रोहित MI के लिए 5 हजार रन बना चुके हैं तो वहीं विराट RCB के लिए ये काम कर चुके हैं.
धोनी के CSK के साथ आंकड़े

4 / 6
एमएस धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते आ रहे हैं. वो टूर्नामेंट में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं उन्होंने टीम के लिए 4865 रन बनाए हैं. चेन्नई के बैन होने पर धोनी 2 सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन

5 / 6
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर नजर आता है तो वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है. धोनी का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर आता है. वो अब तक टूर्नामेंट में 278 मैचों में 5439 रन बना चुके हैं.
इस सीजन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

6 / 6
आईपीएल 2026 में धोनी सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी हैं. 44 साल की उम्र में भी धोनी सीएसके लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपनी कमाल की फिटनेस बरकरार रखी है और फैंस उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.