IPL 2026: किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप? रोहित-विराट समेत 5 खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के लिए 5 खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर चल रही है. रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सभी इस लिस्ट में शामिल हैं.

Cricket News - 2026-03-31T152809.369
1 / 6

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. कुल 6 टीमें मैदान में उतर चुकी हैं. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर है. रोहित शर्मा, विराट कोहली भी इस रेस में काफी आगे हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के सिर पर ऑरेंज कैप सजी है.  

विज्ञापन

रियान रिकलटन

रियान रिकलटन2 / 6

फिलहाल ऑरेंज कैप पर कब्जा मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकलटन का है. उन्होंने 81 रन बनाए हैं. रिकलटन ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

इसके अलावा फिलहाल दूसरे नंबर पर ईशान किशन आते हैं. वह भी ऑरेंज कैप की रेस में काफी आगे हैं. उन्होंने 80 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

वहीं, रोहित शर्मा भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने 78 रन बनाए हैं. रोहित ने पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 6

विराट कोहली भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 69 रन बनाए थे.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे6 / 6

अजिंक्य रहाणे भी पांचवें नंबर पर हैं. वह भी ऑरेंज कैप की दावेदारी में काफी आगे हैं. उन्होंने अब तक 67 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन