IPL 2026: CSK फैंस के लिए तगड़ा झटका, एमएस धोनी हुए इतने मैचों से बाहर! कोच ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

MS Dhoni: एमएस धोनी काफ इंजरी के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. अब CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की वापसी को लेकर चौंकाने वाला अपडेट दिया.

MS Dhoni (18)
1 / 6

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत से कुछ दिनों पहले एमएस धोनी को पिंडली में चोट आई. काफ स्ट्रेन के कारण वो दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. हालांकि, उन्हें एक्शन से दूर हुए लगभग चार हफ्ते होने वाले हैं. अब तक धोनी ने IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है. बताया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को धोनी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की वापसी को लेकर चौंकाने वाला अपडेट दिया.

विज्ञापन

एमएस धोनी की वापसी में होगी देरी?

एमएस धोनी की वापसी में होगी देरी?2 / 6

MI vs CSK मैच के दौरान माइकल हसी ने कमेंटेटर्स से बात करते हुए बताया कि धोनी को फिट होने के लिए कुछ और मैच लगेंगे. उन्होंने संकेत दिए कि 1-2 मैचों के बाद वो वापसी कर सकते हैं. हसी ने कहा, 'एमएस धोनी काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. मुझे पता है कि वो जल्द से जल्द वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं और फैंस भी धोनी को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं. उम्मीद है कि अगले कुछ मैचों में से किसी में उनकी वापसी हो सकती है. उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए 100% फिट होने की जरूरत है.'

विज्ञापन

'धोनी नेट्स में बहा रहे पसीना'

'धोनी नेट्स में बहा रहे पसीना'3 / 6

माइकल हसी ने बताया कि धोनी नेट्स सेशन में अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'वो नेट्स में बढ़िया तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं और शानदार टच में नजर आ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि वो विकेटों के बीच तेजी से दौड़ पाते हैं, या नहीं.'

धोनी को लेकर क्या है समस्या?

धोनी को लेकर क्या है समस्या?4 / 6

माइकल हसी ने बताया कि मैच के दौरान रन लेने में धोनी को समस्या हो सकती है. उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि वो कीपिंग करेंगे. सबसे बड़ी समस्या उनकी काफ इंजरी है. खासकर मैच के दौरान अंतिम ओवरों में उन्हें एक-दो रन दौड़ने में मेहनत करनी होगी.'

विज्ञापन

धोनी को खुद लेना होगा फैसला

धोनी को खुद लेना होगा फैसला5 / 6

माइकल हसी ने बताया कि धोनी को खुद यह तय करना होगा कि वो अपनी चोट को कैसे मैनेज करते हैं. हसी ने कहा, 'धोनी को सिर्फ यह तय करना है कि उनकी पिंडली वर्कलोड मैनेज करने में सक्षम रहे. हमें पता है कि धोनी विकेटकीपर के रूप में क्या कर सकते हैं. वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.'

कब होगा CSK का अगला मैच?

कब होगा CSK का अगला मैच?6 / 6

मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराने के बाद, अब चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. दोनों टीमों के बीच 26 अप्रैल को चेपॉक में मैच खेला जाएगा. दोपहर 3:30 बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन