MI vs RCB: हार के बाद प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करेगी आरसीबी! इस स्टार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
MI vs RCB: बैक टू बैक 2 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब फ्रेंचाइजी अपना अगला मुकाबला 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस मुकाबले में आरसीबी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद अब कमबैक करने का प्रयास कर रही है. मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए कप्तान रजत पाटीदार को प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करना होगा. पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही निराश किया था.
फिल साल्ट
2 / 6लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे फिल साल्ट को भी अब बाहर हो रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में अब वेंकटेश अय्यर को मौका मिल सकता है. अय्यर ने पिछले मुकाबले में मिले मौका का अच्छा फायदा उठाया था.
जैकब डफी
3 / 6अभिनंदन सिंह ने पिछले मुकाबले में निराश किया था. जिसके कारण ही उनको बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे जैकब डफी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
सुयश शर्मा
4 / 6पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी खराब होने से कारण सुयश शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेल पाए थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुयश शर्मा को ही कप्तान रजत पाटीदार इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे.
विराट कोहली
5 / 6वानखेड़े स्टेडियम में अगर आरसीबी की टीम को कमाल का प्रदर्शन करना हैं, तो दिग्गज विराट कोहली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. कोहली फिलहाल बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की बल्लेबाजी में दम नजर आ रहा है.
यहां देखें आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी. इंपैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा.