MI vs PBKS: मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! स्टार खिलाड़ी होगा बाहर

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में अब पंजाब किंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक 1 भी मैच नहीं हारा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी फ्रेंचाइजी इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. जिसके लिए प्लेइंग 11 में कप्तान श्रेयस अय्यर एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं.

Punjab Kings
1 / 6
Punjab Kings

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अब तक कमाल का प्रदर्शन कर रही है. फ्रेंचाइजी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ बेहतर किया है. पंजाब की टीम इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेगी. जिसके लिए फ्रेंचाइजी अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. टीम का एक स्टार खिलाड़ी खराब फॉर्म के कारण मुंबई के खिलाफ बाहर बैठ सकता है.

विज्ञापन

नेहल वढेरा

नेहल वढेरा 2 / 6

मध्यक्रम के बल्लेबाज नेहल वढेरा अभी तक बीच के ओवरों में इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करके प्लेइंग 11 में विष्णु विनोद की एंट्री करा सकता है. जिससे प्लेइंग 11 और मजबूत हो जाए.

विज्ञापन

मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस3 / 6

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी अभी तक आईपीएल 2026 के दौरान रंग में नहीं नजर आए हैं. ऐसे में वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बल्ले से दम दिखाने वाले हैं. गेंद के साथ भी स्टोइनिस इंपैक्ट डालना चाहेंगे.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह  4 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है. वो लगातार वाइड फेंक रहे हैं. जिसके कारण ही टीम गेंदबाजी के समय दबाव में नजर आ रही है. इस मुकाबले में उन्हें कमबैक करना होगा.

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या 5 / 6

फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को ही टीम मैनेजमेंट इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करेगा. जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिल रहा है.

पंजाब किंग्स टीम की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स टीम की प्लेइंग 11 6 / 6

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.   इंपैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्या.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन