IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी छूटे पीछे, ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हुए PBKS के 2 ‘शेर’, यहां देखें लिस्ट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस और भी ज्यादा मजेदार हो गई है. पंजाब के 2 बल्लेबाजों ने इस लिस्ट में एंट्री मारी है तो वहीं वैभव सूर्यवंशी पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं. यहां देखें टॉप 7 बल्लेबाजों की लिस्ट

jacket (31)
1 / 8

IPL 2026 Orange Cap list: पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ टॉप पर काबिज हो गई है. इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस और भी ज्यादा मजेदार हो गई है. अब इस लिस्ट में पंजाब के 2 बल्लेबाजों की एंट्री हो चुकी है तो वहीं वैभव सूर्यवंशी काफी पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ विराट कोहली की बादशाहत पर भी खतरा मंडरा रहा है. यहां देखें टॉप 7 लिस्ट

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 8

ऑरेंज कैप की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अब 7वें नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 40 की औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर3 / 8

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर से रन चेज में बेहतरीन पारी खेली. इसी के साथ अब वो भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों की 4 पारियों में 203 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 67.67 का रहा है.

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह4 / 8

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 80 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके नाम इस सीजन अब तक खेली 4 पारियों में 211 रन हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन5 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर रहे ईशान किशन का बल्ला भी इस सीजन काफी गरज रहा है. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 213 रन बनाए हैं, जिसके दम पर वो ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर काबिज हैं. 

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 8

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 222 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 55.50 का रहा है.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन7 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 44.80 का रहा है.

विराट कोहली

विराट कोहली8 / 8

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा है तो वहीं औसत 57 का रहा है. फिलहाल ऑरेंज कैप का ताज उनके पास ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन