IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, इस नंबर पर पहुंचा 15 वर्षीय स्टार

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब हर मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बदलाव देखने को मिल रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भी ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. वैभव सूर्यवंशी इस रेस को अब मजेदार बना रहे हैं.

vaibhav sooryavanshi and virat kohli
1 / 6
vaibhav sooryavanshi and virat kohli

IPL 2026: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद भी उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है. किंग विराट कोहली को भी अब उन्होंने पीछे छोड़ दिया है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का टॉप पर अभी भी दबदबा साफ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में अब तक 53.83 की औसत से 323 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का रहा है. अभिषेक ने इस दौरान 1 शतक भी जड़ा है.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन 3 / 6

हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. क्लासेन ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में 53.33 की औसत से 320 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.11 का रहा है.

शुभमन गिल

शुभमन गिल 4 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब तक खेले 5 मैचों में 53 की औसत से 265 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 151.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. गिल इंजरी के कारण 1 मुकाबला नहीं खेले थे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अब तक खेले 7 मैचों में 36.29 की औसत से 254 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 220.87 का रहा है.

विराट कोहली

विराट कोहली 6 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार विराट कोहली 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. किंग कोहली ने अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन बनाए हैं. किंग कोहली का स्ट्राइक रेट इस दौरान 157.32 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन