IPL 2026: मार्श-मार्करम करेंगे ओपनिंग, शमी और मयंक की जोड़ी बरपाएगी कहर! पहले मैच में ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग 11

LSG Probable Playing 11: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेगी. इस सीजन LSG अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. यहां जानिए लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11.

Lucknow Super Giants
1 / 8
Lucknow Super Giants

IPL 2026 LSG Probable Playing 11: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से होने जा रही है. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. लखनऊ की टीम अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के पहले मैच में LSG की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

ओपनिंग जोड़ी

ओपनिंग जोड़ी2 / 8

आईपीएल 2026 में मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी LSG की पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकती है. मार्श और मार्करम दोनों पावरप्ले में तेजी से रन बटोर कर टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर3 / 8

मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत की मौजूदगी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती है. पूरन का हालिया फॉर्म और पंत की कप्तानी टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित होगी.

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर4 / 8

ऑलराउंडर की बात करें तो अब्दुल समद और आयुष बदोनी पर पारी को फिनिश करने की अहम जिम्मेदारी होगी. बदोनी पिछले कुछ सीजन से LSG के लिए संकटमोचक रहे हैं, जबकि समद अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाज5 / 8

LSG ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल कर अपनी सबसे बड़ी कमजोरी अनुभवी भारतीय पेसर को दूर कर लिया है. मयंक यादव की घातक स्पीड और शमी की सटीक लाइन-लेंथ विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है. साथ ही आवेश खान डेथ ओवर्स में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.

स्पिनर्स

स्पिनर्स6 / 8

लखनऊ की पिचें अक्सर स्पिनरों की मददगार होती हैं. ऐसे में वनिंदु हसरंगा की फिरकी और दिगवेश राठी का साथ टीम के लिए बेहद अहम होगा. हसरंगा निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 117 / 8

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, वानिंदु हसारंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और आवेश खान. इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंगलिस.

IPL 2026 के लिए LSG का फुल स्क्वॉड

IPL 2026 के लिए LSG का फुल स्क्वॉड8 / 8

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन