
1 / 7
IPL 2026: शाहरुख खान का मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों को खरीदा है. जिसके कारण ही टीम अब पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हालांकि सीजन शुरू होने से पहले ही टीम विवादों में फंस गई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम चौथे खिताब की तैयारी कर रही है. इस टीम की प्लेइंग 11 पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है.
सलामी बल्लेबाज

2 / 7
ओपनर के रूप में टीम फिलहाल फिन एलन और टिम सेफर्ट को ही ट्राई करने वाली है. दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में केकेआर भी इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.
मध्यक्रम

3 / 7
कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं टीम एक बार फिर से मनीष पांडे और रिंकू सिंह पर भरोसा जताने वाली है. मनीष पांडे को टीम कमबैक करने का एक और मौका दे सकती है.
ऑलराउंडर

4 / 7
केकेआर की टीम ऑलराउंडरों के रूप में कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह और सुनील नरेन को खिलाने वाली है. सुनील नरेन और रमनदीप सिंह पिछले सीजन भी यही भूमिका अपनी टीम के लिए निभाते हुए नजर आए थे.
गेंदबाज

5 / 7
गेंदबाजी में टीम के पास मैच विनर वरुण चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं. हर्षित राणा इंजरी के कारण नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी को भी प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.
इंपैक्ट प्लेयर

6 / 7
इस सीजन टीम इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अंगकृष रघुवंशी को खिला सकती है. रघुवंशी ने पिछले कुछ सीजन में टीम के लिए छोटी लेकिन अहम पारियां खेली है. ऐसे में वो केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकती है.
KKR टीम की संभावित प्लेइंग 11

7 / 7
फिन एलन, टिम सेफर्ट, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी. इंपैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी.