IPL 2026: कैमरून ग्रीन OUT, सीफर्ट IN, PBKS के खिलाफ KKR की प्लेइंग 11 में होगा ये बड़ा बदलाव?

IPL 2026 KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को बाहर किया जा सकता है तो वहीं उनकी जगह एक ताबड़तोड़ कीवी बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है. यहां देखें केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

jacket (13)
1 / 6

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये सीजन खराब रहा है. टीम ने खेले अब तक 2 मैचों में हार का सामना किया है. टीम का तीरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर होने जा रहा है. इस मैच में टीम अपने ट्रॉफी विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने उतरेगी. इस मैच में केकेआर की टीम अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. ये बदलाव क्या हो सकता है आइए जानते हैं.

विज्ञापन

टिम सीफर्ट को मिलेगा मौका?

टिम सीफर्ट को मिलेगा मौका?2 / 6

टिम सीफर्ट एक ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में तूफानी बल्लेबाजी की थी लेकिन केकेआर के लिए उन्हें इस सीजन अभी तक खेलने का मौका तक नहीं मिल पाया है. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है. फ्रेंचाइजी ने उनको 1.50 करोड़ में खरीदा था.

विज्ञापन

फिन एलन के साथ करेंगे पारी की शुरुआत

फिन एलन के साथ करेंगे पारी की शुरुआत3 / 6

अगर टिम सीफर्ट को पंजाब के खिलाफ मैच में मौका मिलता है तो वो फिन एलन के साथ ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. इस जोड़ी ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में अकेले दम पर ही मैच कीवी टीम को जिता दिया था. ऐसे में ये जोड़ी केकेआर के लिए भी कारगर साबित हो सकती है.

कैमरून ग्रीन होंगे बाहर?

कैमरून ग्रीन होंगे बाहर?4 / 6

टिम सीफर्ट को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो कैमरून ग्रीन को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा. उनका बल्ला अभी तक इस सीजन पूरी तरह से खामोश रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वो गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं. ऐसे में टीम उनको बाहर कर सीफर्ट को खिला सकती है.

विज्ञापन

ग्रीन की गेंदबाजी पर सवाल

ग्रीन की गेंदबाजी पर सवाल5 / 6

कैमरून ग्रीन ने केकेआर के लिए नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में उनका गेंदबाजी करना मुश्किल ही नजर आ रहा है. इसी के साथ बल्ले से उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में महज 20 रन ही बनाए हैं. टीम को अगर प्लेऑफ के लिए जाना है तो बदलाव करने होंगे.

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा. इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुज़ारबानी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन