IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल ने बिगाड़ा वैभव सूर्यवंशी का खेल, इन 2 खिलाड़ियों का है दबदबा
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला बहुत ही शानदार रहा. दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव हुआ है. युवा वैभव सूर्यवंशी के फेल होने से समीकरण बदला है.

IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. दोनों ही टीमों ने 220 प्लस का स्कोर बनाया. गेंदबाजों के लिए मैदान पर कुछ भी नहीं नजर आया. इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अब इस रेस में अपना दबदबा मजबूत कर लिया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी को इस रेस में नुकसान हुआ है.
केएल राहुल
2 / 6दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 9 मैचों में 54.12 की औसत से 433 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. राहुल का स्ट्राइक रेट 185.84 का रहा है.
अभिषेक शर्मा
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 9 मैचों में 53.12 की औसत से 425 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 209.36 का रहा है.
हेनरिक क्लासेन
4 / 6हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 9 मैचों में अब तक 59.14 की औसत से 414 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं. क्लासेन का स्ट्राइक रेट 157.41 का रहा है.
वैभव सूर्यवंशी
5 / 6राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 40.40 की औसत से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 237.65 का रहा है.
विराट कोहली
6 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 9 मैचों में 54.14 की औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 165.50 का रहा है. कोहली ने अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं.