KKR vs LSG: आज नहीं होगा IPL 2026 का मैच? फैंस के लिए आई बुरी खबर, कालबैशाखी तूफान बढ़ा रहा टेंशन!
KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. आइए मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

KKR vs LSG: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 9 अप्रैल यानी आज मैच होने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैदान पर हुआ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि आज के मैच में बारिश होगी, या नहीं. आइए KKR vs LSG मैच में मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.
कोलकाता में जारी येलो अलर्ट
2 / 6IMD ने 9 अप्रैल यानी आज के लिए कोलकाता में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 8 अप्रैल को जब भारी आंधी-तूफान आया था, तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि कोलकाता में आज सुबह 10-11 बजे के करीब बारिश हो सकती है और दोपहर में बादल मंडराते रहेंगे.
शाम में भी खराब रहेगा मौसम!
3 / 6मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक शाम को भी हवा-आंधी आ सकती है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच के दौरान भी इसका असर देखने को मिल सकता है. अगर टॉस के पहले बारिश हुई, तो हालत जल्दी ठीक नहीं होंगे. पिछले एक हफ्ते से कोलकाता में कालबैशाखी तूफान आ रहा है. इसी वजह से काफी बारिश हो रही है और लगातार आंधी चल रही है. हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है.
बारिश के कारण रद्द हुआ था KKR vs PBKS मैच
4 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मैच में भी बारिश की संभावना जताई जा रही थी. दोनों टीमों के बीच मैच तो शुरू हुआ लेकिन 3.4 ओवर के बाद ही इसे रोक दिया गया. तेज बारिश के कारण मैदान गीला हो गया और हालात नहीं सुधरे. इसी वजह से मैच रद्द कर दिया गया.
पॉइंट्स टेबल में संघर्ष कर रही KKR और LSG
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 3 मैचों में से 2 हारे हैं और उनका एक मैच नो कांटेस्ट में खत्म हुआ. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 में से 1 मैच जीता है. दोनों ही पॉइंट्स टेबल में नीचे हैं और उन्हें ऊपर आने के लिए जीत की सख्त जरूरत है.
मैच रद्द हुआ, तो किसे फायदा?
6 / 6बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स अभी नंबर 7 पर हैं और 1 अंक मिलने के बाद वो सीधा नंबर 5 पर चले जाएंगे, वहीं KKR को 1 अंक मिलने से कोई खास फायदा नहीं होगा.