IPL 2026: CSK के खिलाफ महामुकाबले में ऐसी होगी KKR की प्लेइंग 11! रहाणे करेंगे टीम में दो बड़े बदलाव?

KKR Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच CSK के खिलाफ होने वाला है. KKR को अपने शुरुआती चारों मैचों में हार मिली है. CSK के खिलाफ वह जीत दर्ज करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि इस मैच में KKR की प्लेइंग 11 कैसी होगी.

ajinkya rahane kkr team
1 / 6

KKR Possible Playing 11: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों को IPL की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है, लेकिन इस सीजन उनका हाल बेहाल रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है. CSK के खिलाफ KKR के टीम कॉम्बिनेशन पर नजर रहेगी. कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम में दो बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव?

ओपनिंग कॉम्बिनेशन में होगा बदलाव?2 / 6

फिन एलन के लिए पिछले दो मैच काफी निराशाजनक साबित हुए हैं. वो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. इसके पहले जब उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, तो वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. अब अजिंक्य रहाणे के साथ टिम सीफर्ट ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

फॉर्म में नजर आ रहा मिडल ऑर्डर

फॉर्म में नजर आ रहा मिडल ऑर्डर3 / 6

KKR का मिडल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है. कैमरून ग्रीन पिछले मैच में फॉर्म में नजर आए और रोवमन पॉवेल भी बड़े शॉट्स लगा रहे हैं. अंगकृश रघुवंशी भी लगातार रन बना रहे हैं. रिंकू सिंह से बड़ी पारी को उम्मीद रहेगी. उनके मिडल ऑर्डर ने अगर धमाल मचाया, तो KKR की जीत की राह आसान हो जाएगी.

KKR के पास शानदार ऑलराउंडर

KKR के पास शानदार ऑलराउंडर4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सुनील नरेन और अनुकूल रॉय के रूप में दो दमदार स्पिन ऑलराउंडर हैं. रमनदीप सिंह भी थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की पटरी पर लौटने के लिए तीनों को पूरा योगदान देना पड़ेगा.

विज्ञापन

तेज गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

तेज गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?5 / 6

कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा के रूप में KKR के पास दो शानदार तेज गेंदबाज हैं. पिछले मैच में नवदीप सैनी काफी महंगे साबित हुए थे. उन्हें बाहर करके KKR की टीम उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है. वैभव अरोड़ा या उमरान मलिक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (wk), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी. (इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन