इरफान पठान ने चुनी IPL 2026 में CSK की प्लेइंग 11, महेंद्र सिंह धोनी को ही कर दिया बाहर

IPL 2026: सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारी में लगी हुई है. क्रिकेट के दिग्गज भी सभी फ्रेंचाइजियों की प्लेइंग 11 चुन रहे हैं. जिसमें इरफान पठान का नाम भी शामिल है. अब पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिस पर अब बहुत ज्यादा चर्चा चल रही है.

irfan pathan choose chennai super kings probable playing 11
1 / 6
irfan pathan choose chennai super kings probable playing 11

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस में है. क्रिकेट दिग्गज और फैंस सभी इस फ्रेंचाइजी की ही बात कर रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. उनकी प्लेइंग 11 को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की ही टीम से बाहर कर दिया है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 2 / 6

इरफान पठान ने अपनी टीम चुनते हुए साफ कर दिया कि वो संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर खिलाने वाले हैं. वहीं टीम इंडिया की तरह वो सीएसके के लिए भी सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को इरफान पठान ने सलामी बल्लेबाजी का रोल नहीं दिया है. पठान की प्लेइंग 11 में गायकवाड़ नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर आयुष म्हात्रे को जगह दी है.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 4 / 6

सीएसके के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को ही इरफान पठान ने ड्रॉप कर दिया है. उनका कहना है कि अगर धोनी सिर्फ 8 से 10 गेंद खेलने वाले हैं, तो उससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान5 / 6

धोनी की जगह इरफान पठान ने प्लेइंग 11 में सरफराज खान को मौका दिया है. हालांकि वो अपनी प्लेइंग 11 में सरफराज खान को नंबर 6 पर मौका दे रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में जो सफलता सरफराज को मिली हैं, वो उन्होंने टॉप 3 में खेलकर किया है.

इरफान पठान ने चुनी सीएसके की प्लेइंग 11

इरफान पठान ने चुनी सीएसके की प्लेइंग 11 6 / 6

संजू सैमसन (कप्तान), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद   इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन