DC vs GT मैच बारिश के चलते हुआ रद्द तो किसे होगा फायदा? पॉइंट्स टेबल में हो जाएगा बड़ा बदलाव

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर बारिश के चलते ये मुकाबला नहीं हो पाता है तो किस टीम को इसका फायदा होगा.

jacket (33)
1 / 6

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैच पर बारिश के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं. दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है मैच वाले दिन भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो किस टीम को इसका फायदा मिलेगा आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

बारिश डालेगी DC vs GT मैच में खलल

बारिश डालेगी DC vs GT मैच में खलल2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का साया नजर आ रहा है. इससे पहले भी आईपीएल 2026 में 2 मैचों पर बारिश का असर पड़ा है. एक मैच रद्द हो गया था तो वहीं एक मैच में ओवर की कटौती की गई थी.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम कहां?

पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम कहां?3 / 6

दिल्ली की टीम ने अब तक इस सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है. दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने भी 2 मैच खेले हैं लेकिन अभी भी पहली जीत तलाश रही है. इस मैच में अगर बारिश होती है तो गुजरात को फायदा हो जाएगा. DC फिलहाल चौथे नंबर पर है तो वहीं GT 9वें नंबर पर है.

रद्द हुआ मैच तो मिलेगा 1-1 अंक

रद्द हुआ मैच तो मिलेगा 1-1 अंक4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला अगर बारिश के चलते नहीं हो पाता है तो नियम के अनुसार दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा. ये अंक मिलते ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में एक अंक के साथ केकेआर को पीछे छोड़ देगी.

विज्ञापन

दिल्ली को होगा नुकसान

दिल्ली को होगा नुकसान5 / 6

अगर बारिश के चलते ये मैच नहीं होता है तो दिल्ली को महज एक अंक से ही संतोष करना पड़ेगा. दिल्ली इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच सकती है. इसी के साथ दिल्ली को उनके घर में हरा पाना काफी मुश्किल रहता है. पिछले मैच में टीम ने मुंबई को इसी मैदान पर हराया था. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 116 / 6

DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (सी), विप्राज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन