IPL 2026: सीनियर खिलाड़ियों की वजह से हार्दिक पांड्या ने छोड़ी MI की कप्तानी! अपनों से ही मिला धोखा?

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. वो अगले सीजन किसी नई टीम का हिस्सा बन सकते हैं. अब बताया जा रहा है कि पांड्या कुछ सीनियर खिलाड़ियों से बेहद निराश थे और यह उनके कप्तानी छोड़ने का एक बड़ा कारण है.

Rohit Sharma Hardik Pandya Suryakumar Yadav
1 / 6

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट खत्म किया. अब खबर सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है. पांड्या को लेकर अचानक ऐसी खबर आना फैंस को हैरान कर गया है. अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. भारतीय ऑलराउंडर कुछ सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और कप्तानी छोड़ने का एक कारण यह भी है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने लिया MI छोड़ने का फैसला!

हार्दिक पांड्या ने लिया MI छोड़ने का फैसला!2 / 6

हाल ही में रिपोर्ट सामने आई कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है. उन्होंने MI को टूर्नामेंट के बीच ही इस बारे में बता दिया था और आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या थे परेशान

हार्दिक पांड्या थे परेशान3 / 6

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हार्दिक पांड्या MI के प्रदर्शन और अन्य कारणों से मानसिक तौर पर परेशान हो गए थे. वो पूरी तरह थक चुके थे और इसी कारण उन्होंने मुंबई इंडियंस छोड़ने का मन बनाया.

सीनियर खिलाड़ियों से थे निराश

सीनियर खिलाड़ियों से थे निराश4 / 6

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद निराश थे, क्योंकि जब वो टीम इंडिया के लिए टी20 खेल रहे थे, तो उनसे 100% कमिटमेंट की अपेक्षा की गई थी लेकिन जब वो मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे, तब उन खिलाड़ियों ने अपनी पूरी जान नहीं लगाई.

विज्ञापन

रोहित-सूर्या के नेतृत्व में खेले हैं हार्दिक

रोहित-सूर्या के नेतृत्व में खेले हैं हार्दिक5 / 6

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम सामने नहीं आया है लेकिन हार्दिक पांड्या इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी में ही खेले हैं. ऐसे में शायद हार्दिक इन दोनों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे और अब वो MI छोड़ने का फैसला कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में प्रदर्शन6 / 6

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने कुल 14 मैच खेले और सिर्फ 4 में उन्हें जीत मिल पाई. 10 मुकाबलों में पांड्या की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर सीजन समाप्त किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन