IPL 2026: MI के खिलाफ ऐसी होगी गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद गिल करेंगे बदलाव?

Gujarat Titans Possible Playing 11: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को अपने पिछले तीनों मैचों में जीत मिली है. अब उनकी भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होने वाली है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Shubman Gill GT (2)
1 / 7

Gujarat Titans Possible Playing 11: IPL 2026 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मैच होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. गुजरात टाइटंस को अपने पिछले तीनों मैचों में जीत मिली है और वो MI को हराकर इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल शायद ही कोई बदलाव करेंगे. सभी के मन में सवाल है कि GT किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. आइए MI के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

GT का कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?

GT का कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?2 / 7

शुभमन गिल और साई सुदर्शन का प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है. दोनों अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाना चाहेंगे. पावरप्ले में मुंबई इंडियंस अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रही है और इसी का फायदा GT उठा सकती है.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में तगड़े विकल्प

मिडल ऑर्डर में तगड़े विकल्प3 / 7

गुजरात टाइटंस के पास मिडल ऑर्डर में जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन शानदार विकल्प हैं. वो अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अगर ओपनर्स फ्लॉप रहे, तो वो पारी को संभाल सकते हैं.

फिनिशर के मामले में कमजोर है GT

फिनिशर के मामले में कमजोर है GT4 / 7

गुजरात टाइटंस के पास फिनिशर के रूप में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान मौजूद हैं. कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ज्यादातर में वो फ्लॉप रहे हैं. उन दोनों पर अब बड़ी पारी खेलने का दारोमदार होगा.

विज्ञापन

मजबूत है GT की गेंदबाजी

मजबूत है GT की गेंदबाजी5 / 7

गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत है. उनके पास राशिद खान के रूप में शानदार स्पिन गेंदबाजी विकल्प है. तेज गेंदबाजी में उनके पास कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा हैं.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

गुजरात टाइटंस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस साल प्रसिद्ध कृष्णा का ज्यादा उपयोग किया है. वो ही इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लगातार प्रभावित करते आए हैं. अगर GT पहले गेंदबाजी करती है, तो प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और साई सुदर्शन इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 117 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन