IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11, दिखेगा बड़ा बदलाव
IPL 2026: जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. हालांकि हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड खराब हो गया. अब युवा कप्तान शुभमन गिल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. गिल ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था.

IPL 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2025 में नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी. हालांकि गिल की कप्तानी में टीम चैंपियन नहीं बन सकी. अब शुभमन गिल आईपीएल 2026 के दौरान अपना सपना पूरा करना चाहेंगे. जिसके कारण ही 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.
शुभमन गिल
2 / 7सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर से कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर रहने वाली है. गिल का साथ देने के लिए साई सुदर्शन ही नजर आने वाले हैं. इन दोनों की जोड़ी ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था.
जोस बटलर
3 / 7खराब फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर को कप्तान गिल बैक कर सकते हैं. विकेटकीपर की भूमिका में भी बटलर ही रहने वाले हैं. वहीं उनका साथ देने के लिए मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स और शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भी खुद को साबित करना होगा.
राशिद खान
4 / 7हेड कोच आशीष नेहरा बहुत ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं. जिसके कारण ही वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान का खेलना लगभग पक्का है. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में जेसन होल्डर को मौका दिया जा सकता है.
मोहम्मद सिराज
5 / 7गेंदबाजी में साई किशोर स्पिन डिपार्टमेंट को संभालने वाले हैं. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रहेगी. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था.
राहुल तेवतिया
6 / 7कप्तान शुभमन गिल राहुल तेवतिया से गेंदबाजी नहीं करवाते हैं. ऐसे में उन्हें इस सीजन में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. तेवतिया ने इस फ्रेंचाइजी के लिए अहम मौके पर परफॉर्म करके दिखाया है.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.