IPL 2026 के बीच विराट कोहली के ऊपर एक्शन ले सकती है BCCI, ये गलती पड़ेगी भारी

IPL 2026: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला गया. जहां पर गुजरात की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन करके शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई है.

Virat Kohli
1 / 6
Virat Kohli

IPL 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहम मुकाबला खेला गया. हालांकि इस मुकाबले को गुजरात की टीम ने एकतरफा बना दिया. पूरे मुकाबले में कहीं भी आरसीबी की टीम टक्कर देते हुए नहीं नजर आई. इस मैच के आरसीबी के स्टार विराट कोहली ने बड़ी गलती कर दी. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई उनके ऊपर एक्शन ले सकती है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार आउट या नॉट आउट

रजत पाटीदार आउट या नॉट आउट2 / 6

अरशद खान के ओवर में रजत पाटीदार बड़ा शॉट खेलने गए. जहां पर जेसन होल्डर ने उनका कैच पकड़ा. हालांकि उसके कुछ देर बाद उनका हाथ मैदान पर रगड़ गया और गेंद जमीन को छू गई. हालांकि उसके बाद भी अंपायर ने उन्हें आउट दिया.

विज्ञापन

विराट कोहली ने जताई नाराजगी

विराट कोहली ने जताई नाराजगी 3 / 6

अंपायर के आउट होने के बाद आरसीबी के खेमे में इसकी नाराजगी दिखी. हेड कोच एंडी फ्लावर और विराट कोहली बाउंड्री के पास फोर्थ अंपायर से बहस करते हुए नजर आए. इस दौरान कोहली को बहुत गुस्से में देखा गया.

बीसीसीआई ले सकती है बड़ा एक्शन

बीसीसीआई ले सकती है बड़ा एक्शन 4 / 6

फोर्थ अंपायर से बहस करने के कारण विराट कोहली पर अब बड़ा एक्शन हो सकता है. बीसीसीआई उनकी 20 से 50 प्रतिशत मैच फीस काट सकती है. वहीं उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी दे सकती है.

विज्ञापन

बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हुए आउट

बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हुए आउट 5 / 6

विराट कोहली इस मुकाबले के दौरान शानदार लय में नजर आ रहे थे. हालांकि उसके बाद वो 13 गेंदों में 28 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. इस दौरान कोहली ने राबाडा के एक ओवर में ही 5 चौके जड़ दिए थे. 

फॉर्म में चल रहे हैं किंग कोहली

फॉर्म में चल रहे हैं किंग कोहली6 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली का बल्ला लगातार चल रहा है. कोहली ने 9 मैचों में 54.14 की औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 165.50 का रहा है. इस दौरान 42 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन