GT vs PBKS: लगातार दो जीत के बाद भी गुजरात की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! स्टार खिलाड़ी हो सकती है वापसी
GT vs PBKS: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी. प्लेऑफ के रेस में बने रहने के लिए गुजरात की टीम हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. इस अहम मैच के GT अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है.

IPL 2026, GT vs PBKS: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. दोनों टीमें आज (3 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. पंजाब इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं गुजरात की टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इस अहम मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी करेगी ओपनिंग
2 / 7पंजाब किंग्स के खिलाफ भी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन करेंगे. गिल और सुदर्शन दोनों शानदार फॉर्म में है और पावरप्ले में धमाल मचाते हुए टीम को मजूबत शुरुआत दिलाई है.
मिडिल ऑर्डर में धमाल मचाएंगे ये प्लेयर्स
3 / 7मिडिल ऑर्डर में गुजरात के पास जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे, जो अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं. बटलर शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे और अब तक खेले 9 मैचों 309 रन बना चुके हैं. ऐसे में आज भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
अनुज रावत को मिल सकता है मौका
4 / 7गुजरात की टीम मिडिल ऑर्डर में एक बड़ा बदलाव कर सकती है और अनुज रावत को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. उन्हें शाहरुख खान की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. शाहरुख पिछले 9 मैचों में कुछ खास नहीं कर सके और 5 पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए हैं. ऐसे में GT उनकी जगह अनुज रावत को मौका दे सकती है.
प्रसिद्ध कृष्णा की होगी वापसी?
5 / 7लगातार 2 मैचों से बाहर रहे स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. प्रसिद्ध की वापसी से मानव सुथार को बाहर जाना पड़ा सकता है. प्रसिद्ध के साथ कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अरशद खान तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर के कंधों पर होगी.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो मानव सुथार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं. वहीं, रन चेज करते समय राहुल तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, अनुज रावत/शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा/मानव सुथार, मोहम्मद सिराज.