IPL 2026: बारिश बिगाड़ेगी GT vs MI मैच का खेल? जानिए अहमदाबाद में मौसम बनेगा 'जालिम' या होगा 'मेहरबान'

GT vs MI Weather Report: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है. IPL पर कुछ हद तक बारिश का साया रहा है. आइए जानते हैं कि MI और GT के मैच में कैसा मौसम रहेगा.

Hardik Pandya Shubman Gill
1 / 6

GT vs MI Weather Report: IPL 2026 में 20 अप्रैल यानी आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा मैच होने जा रहा है. IPL के इस सीजन पर बारिश का साया रहा है. बरसात के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच रद्द हो गया था. इसके अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बारिश की वजह से मुकाबला सिर्फ 11-11 ओवर का संभव हो पाया था. सभी के मन में यह सवाल है कि MI और GT के मैच में मौसम कैसा रहेगा और बारिश की कितनी संभावना है.

विज्ञापन

GT vs MI मैच कहां खेला जा रहा है?

GT vs MI मैच कहां खेला जा रहा है?2 / 6

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. शाम 7 बजे MI के कप्तान हार्दिक पांड्या और GT के कप्तान शुभमन गिल टॉस के लिए आएंगे और 7:30 बजे से मैच शुरू होगा.

विज्ञापन

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?3 / 6

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है. मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. ऐसे में फैंस को बारिश के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. फैंस पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने की उम्मीद कर सकते हैं.

ड्यू करेगी परेशान!

ड्यू करेगी परेशान!4 / 6

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में ड्यू का काफी बड़ा किरदार रहने वाला है. तापमान गर्म रहेगा और ऐसे में दूसरी पारी में ड्यू (ओस) पड़ने के काफी ज्यादा चांस हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहिए.

विज्ञापन

MI की संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 115 / 6

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (c), शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार)

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 116 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन