GT vs MI: गुजरात टाइटंस की शर्मनाक हार के 5 विलेन, जीत की पटरी से उतरी टीम

GT vs MI: शुरुआती 2 मैचों में हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार कमबैक करके बैक टू बैक 3 मैच जीत लिए. जिससे टीम से उम्मीदें बढ़ गई थी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

GT vs MI
1 / 6
GT vs MI

GT vs MI: बैक टू बैक 3 मुकाबले जीतने के बाद अब गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से हार गई है. मुंबई इंडियंस के 199 रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 100 रनों पर ही सिमट गई. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने कुछ बड़ी गलतियां की है. खासकर फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. इसके कारण ही वो टीम के विलेन बन गए हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 2 / 6

गुजरात टाइटंस के मैच विनर गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में निराश किया. कृष्णा ने 4 ओवर में 54 रन लुटा दिए और सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम किया. बाद में गुजरात को ये महंगा पड़ा. 

विज्ञापन

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा 3 / 6

तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अब तक अपनी पेस से बहुत अच्छा किया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाकर 38 रन लुटाए थे. अशोक ने 18वें ओवर में 26 रन दिए थे.

शुभमन गिल

शुभमन गिल 4 / 6

कप्तान शुभमन गिल पावरप्ले का सही से फायदा नहीं उठा पाए हैं. गिल ने 13 गेंदों में 14 रन ही बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके भी जड़े. गिल के आउट होने के बाद टीम बहुत ज्यादा दबाव में आ गई.

विज्ञापन

राहुल तेवतिया

राहुल तेवतिया 5 / 6

मध्यक्रम में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने भी बहुत ज्यादा निराश किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 11 गेंदों में 8 रन बनाए. तेवतिया लंबे समय से अच्छी पारी नहीं खेल सके हैं.

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स6 / 6

फ्रेंचाइजी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स पर बहुत ज्यादा भरोसा जता रही है, लेकिन अभी भी वो उस पर खरे नहीं उतरे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिलिप्स ने 8 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बनाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन