IPL 2026: कैमरून ग्रीन पर 25 करोड़ लुटाने के लिए KKR पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, रहाणे को बताया टीम की कमजोर कड़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा है. ग्रीन पर इतना भारी भरकम कीमत लुटाने के लिए पूर्व क्रिकेटर्स केकेआर की आलोचना कर रहे हैं.

Cameron Green
1 / 7
Cameron Green

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस सीजन के लिए तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर सभी को चौंका दिया था. लेकिन इस बड़े फैसले पर अब सवाल उठने लगे हैं और पूर्व क्रिकेटर्स केकेआर की आलोचना कर रहे हैं.    

विज्ञापन

CSK के पूर्व खिलाड़ी ने उठाए सवाल

CSK के पूर्व खिलाड़ी ने उठाए सवाल2 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल चुके पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कैमरून ग्रीन की कीमत को लेकर खुलकर बात की है और पैसा लुटाने के लिए फ्रेंचाइजी की आलोचना भी की है. उनका मानना है कि ग्रीन को उनकी असली कीमत से कहीं ज्यादा पैसे दिए गए हैं, जबकि उनका प्रदर्शन इसके लायक नहीं है.

विज्ञापन

KKR का यह फैसला सही नहीं

KKR का यह फैसला सही नहीं3 / 7

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आपने ग्रीन को 25 करोड़ रुपये में साइन किया और वह इस समय खराब फॉर्म में हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी वह संघर्ष करते नजर आए थे." उनके अनुसार, ग्रीन की इतनी बड़ी कीमत सिर्फ ‘हाइप’ की वजह से लगी है, जबकि वह इस कीमत के हकदार नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अक्सर ज्यादा महत्व दिया जाता है और KKR का यह फैसला सही नहीं लगता.

IPL में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन

IPL में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन4 / 7

कैमरून ग्रीन एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जिनकी बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. वह टॉप ऑर्डर से लेकर फिनिशर तक किसी भी भूमिका में खेल सकते हैं. हालांकि, आईपीएल में अभी तक वह खुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं और केवल 16 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे हैं टीम की कमजोर कड़ी

अजिंक्य रहाणे हैं टीम की कमजोर कड़ी5 / 7

बद्रीनाथ ने KKR की टीम कॉम्बिनेशन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी टीम की कमजोर कड़ी साबित हो सकती है. इसके अलावा टीम के कई बड़े निवेश भी अनिश्चित नजर आ रहे हैं. हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ी भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं.

KKR का शेड्यूल

KKR का शेड्यूल6 / 7

आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. वहीं, 9 अप्रैल को कोलकाता टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड

आईपीएल 2026 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड7 / 7

अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा , वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, फिन एलन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, कार्तिक त्यागी, दक्ष कामरा , सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, रचिन रवीन्द्र.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन