IPL 2026: ‘बच्चे से बचकर…’ RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान रह गए दिग्गज! आई प्रतिक्रियाओं का बाढ़

Legends Reaction on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. अब कुछ भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स के इस पर रिएक्शन भी सामने आए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi (7)
1 / 6

Legends Reaction on Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैंस को हैरान कर रहे हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. वो भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े गेंदबाजों को भी नहीं बख्श रहे हैं. अब उनके इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन पर कुछ दिग्गजों की प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने तो वैभव को एक नया नाम दे दिया है.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ2 / 6

मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए X पर लिखा, '15 साल के इस बच्चे ने टी20 में बल्लेबाजी को इतना आसान बना दिया है. जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार, तीनों बड़े सितारों को उन्होंने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाई. वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट ऐसे खेलते हैं, जैसे ये कोई वीडियो गेम हो.'

विज्ञापन

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह3 / 6

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सभी को वैभव सूर्यवंशी से बचकर रहने की सलाह दी. उन्होंने X पर सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए लिखा, 'बच्चे से बचकर रहना. वैभव सूर्यवंशी के पास एकदम हैरान कर देने वाला टैलेंट है.'

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग4 / 6

भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की और बताया कि किसी भी युवा बल्लेबाज ने उन्हें उतना उत्साहित कभी नहीं किया, जितना वैभव ने किया है. उन्होंने वैभव की तारीफ में कहा, '15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी फैंस को जितना उत्साहित करते हैं, इस उम्र में उतना कोई नहीं कर सकता. उनकी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी में एक तरीका है और वैभव सूर्यवंशी के लिए आसमान ही सीमा है.'

विज्ञापन

इरफान पठान

इरफान पठान5 / 6

इरफान पठान ने X पर लिखा कि वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने कहा, 'क्या वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं? मुझे तो यही लगता है.'

आर अश्विन

आर अश्विन6 / 6

आर अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को एक अनोखा नाम दिया. उन्होंने 15 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज को 'वैबॉल सूर्यवंशी' बोला. उन्होंने कहा, 'यह एकदम हैरान करने वाला है. यह वैबॉल सूर्यवंशी हैं. हमें उनके साथ बने रहना चाहिए.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन