IPL 2026: 'गेंदबाज फॉर्म में नहीं...', CSK की पहली जीत पर आई दिग्गजों की प्रतिक्रिया, इसे बताया जीत का असली हीरो!

Cricketers Reaction on CSK Win: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत के बाद अब क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

CSK Player
1 / 6

Cricketers Reaction on CSK Win: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी पहली जीत मिली. उन्होंने 11 अप्रैल को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स को हराया. संजू सैमसन ने CSK के लिए जोरदार शतक लगाया, वहीं गेंद से जेमी ओवरटन ने जलवा बिखेरा और कुल 4 विकेट झटके. अब चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर क्रिकेट जगत के कुछ बड़े खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. उन्होंने CSK की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

इयान बिशप

इयान बिशप2 / 6

वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशप CSK की जीत से बेहद खुश नजर आए. उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए X पर लिखा, 'CSK की जीत में काफी अच्छी चीजें हैं. केरल के बेटे संजू सैमसन को आखिर CSK के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखकर अच्छा लगा. ओवरटन ने कमाल कर दिया. आयुष म्हात्रे और अंशुल कंबोज ने भी अपना योगदान दिया. गुरजपनीत सिंह पर मेरी नजर होगी. उनके पास कुछ अनोखा है.

विज्ञापन

आर अश्विन

आर अश्विन3 / 6

पूर्व CSK खिलाड़ी आर अश्विन अपनी टीम की जीत से खुश दिखाई दिए. उन्होंने ओवरटन की तारीफ करते हुए X पर पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, 'अपनी ताकत पर टिके रहे और हार्ड लेंथ गेंदबाजी की. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए. शाबाश जेमी ओवरटन.'

इरफान पठान

इरफान पठान4 / 6

इरफान पठान ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा, 'चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हो गई है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी एकदम शानदार रही. यह गेंदबाजी अटैक फॉर्म में नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने गेंदबाजों का सही तरह से उपयोग किया. इससे आने वाले समय में उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ेगा.'

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ5 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन के शतक की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन कोशिश करते रहे और हार नहीं मानी. आखिर उन्होंने CSK के लिए उस समय धमाकेदार पारी खेली, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. येलो रंग में चेट्टा की एंट्री हो गई है.'

एस बद्रीनाथ

एस बद्रीनाथ6 / 6

पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने CSK की जीत के बाद यह बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ अपने सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरे. उन्होंने लिखा, 'CSK आज मैदान पर अपनी सबसे अच्छी प्लेइंग 11 के साथ उतरी.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन