वैभव सूर्यवंशी से लेकर विहान मल्होत्रा तक... ये हैं IPL 2026 के 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

IPL 2026 Youngest Players: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बड़े लीग में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कई यंग टैलेंट भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आईपीएल 2026 के 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के बारे में.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

IPL 2026 Youngest Players: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने वाला है और हर बार की तरह इस सीजन में भी कई युवा खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी इस बार IPL में खेलते दिखाई देंगे. इतनी कम उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलना ही अपने आप में बड़ी बात है. तो चलिए जानते हैं आईपीएल 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी

1. वैभव सूर्यवंशी2 / 6

14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वह टूर्नामेंट शुरू होने से बस एक दिन पहले ही 15 साल के होंगे. राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 30 मार्च को है, तब तक वैभव 15 साल 2 दिन के हो जाएंगे, लेकिन फिर भी लीग के सबसे छोटे खिलाड़ी वही रहेंगे.

विज्ञापन

2. आयुष म्हात्रे

2. आयुष म्हात्रे3 / 6

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे अभी सिर्फ 18 साल के हैं. म्हात्रे आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. वह 30 मार्च को पहला मैच खेलने मैदान में उतरेंगे और तब उनकी उम्र 18 साल 8 महीने और 14 दिन होगी.

3. साहिल पारख

3. साहिल पारख4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स ने साहिल पारख को 30 लाख रुपये में खरीदा है. वह इस लीग के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. 1 अप्रैल को जब दिल्ली की टीम अपना पहला मैच खेलेगी, तब साहिल की उम्र 18 साल 9 महीने होगी.

विज्ञापन

4. सात्विक देसवाल

4. सात्विक देसवाल5 / 6

लेफ्ट आर्म स्पिनर सात्विक देसवाल को RCB ने 30 लाख में लिया है और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. सात्विक 28 मार्च को ओपनिंग मैच में खेल सकते हैं और उस दिन उनकी उम्र 19 साल और 4 दिन होगी. उनका जन्म 23 मार्च 2007 को हुआ था.

5. विहान मल्होत्रा

5. विहान मल्होत्रा6 / 6

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार ऑलराउंडर विहान को भी आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है. सीजन की शुरुआत में इनकी उम्र लगभग 19 साल 2 महीने होगी और वह इस लीग के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनका जन्म 1 जनवरी 2007 को हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन