IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई दिल्ली कैपिटल्स? जानें RCB से मिली करारी हार के बाद कैसे हैं समीकरण

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद टेंशन और ज्यादा बढ़ चुकी है. हर किसी के मन में सवाल है कि टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी या नहीं? ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कैसे बन रहे हैं दिल्ली के लिए समीकरण

jacket (30)
1 / 6

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी के हाथों आईपीएल इतिहास की सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम इस मैच में महज 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. अक्षर पटले की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये इस सीजन की 5वीं हार रही. टीम ने इस सीजन खेले 8 मैचों में से केवल 3 मैच में जीत दर्ज की है पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. इस हार ने दिल्ली के फैंस की टेंशन बढ़ाने का काम किया है.

विज्ञापन

DC के पास कितने पॉइंट्स?

DC के पास कितने पॉइंट्स?2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के नाम इस सीजन 3 जीत है, जिसके चलते टीम के पास 6 अंक हैं. आरसीबी के खिलाफ बड़ी हार के बाद दिल्ली के नेट रन रेट में भी काफी गिरा है. अब टीम -1.060 नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर है.

विज्ञापन

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई DC?

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई DC?3 / 6

इस हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की रेस काफी मुश्किल हो गई है. टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. फिलहाल, टीम के पास अभी भी 6 मैच हैं जिसमें जीत दर्ज कर टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है.

DC को जीतने कितने मैच जीतने होंगे?

DC को जीतने कितने मैच जीतने होंगे?4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो इस सीजन बाकि बचे हुए 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. 6 मैच और जीतने के बाद टीम के कुल अंक 18 हो जाएंगे, जो कि किसी भी टीम के लिए मिनिमम क्राइटेरिया होगा अपने गम पर क्वालीफाई करने के लिए.

विज्ञापन

लगातार 3 मैच हार चुकी है DC

लगातार 3 मैच हार चुकी है DC5 / 6

दिल्ली की टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है. खिलाड़ियों के लिए इस जगह से ऊपर उठ पाना काफी मुश्किल होता है. टीम ने सीजन की शुरुआत 2 लगातार जीत के साथ की थी लेकिन अब टीम की गाड़ी ट्रैक से उतरती हुई दिख रही है. 

प्लेऑफ के करीब आरसीबी और पंजाब

प्लेऑफ के करीब आरसीबी और पंजाब6 / 6

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं. पंजाब 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर है तो वहीं आरसीबी 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. ये दोनों टीमें 3-3 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन