IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, फ्रेंचाइजी के पास हैं स्टार खिलाड़ी

IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के पहले फेज का बीसीसीआई ने अब शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने वाली है.

Delhi Capitals IPL 2026 Probable Playing 11
1 / 7
Delhi Capitals IPL 2026 Probable Playing 11

IPL 2026, Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलने वाली है. ये मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाने वाला है. जिसके लिए फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम खास तैयारी भी कर रही है. इस मुकाबले में फ्रेंचाइजी अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज 2 / 7

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम में बतौर ओपनर इस सीजन में खेलने वाले हैं. जिससे वो पावरप्ले में तेजी से स्टार्ट कर सके. वहीं उनके साथी के रूप में कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है.

विज्ञापन

मध्यक्रम

मध्यक्रम 3 / 7

बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को मौका मिलना तय है. आशुतोष एक बार बल्लेबाजी करके बाहर चले जाएंगे और इंपैक्ट प्लेयर की मैच में एंट्री हो जाएगी. इसके अलावा इस टीम के पास मध्यक्रम में नीतीश राणा, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स भी नजर आ रहे हैं. 

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर 4 / 7

कप्तान अक्षर पटेल तो ऑलराउंडर के रूप में ही नजर आने वाले हैं. वहीं उनका साथ देते हुए विप्रज निगम भी इस टीम में नजर आ सकते हैं. पिछले सीजन विप्रज निगम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

गेंदबाज

गेंदबाज 5 / 7

बात गेंदबाजी की करें तो ये टीम कुलदीप यादव स्पिनर के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी का विकल्प नजर आ रहा है. लुंगी ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है.

इंपैक्ट प्लेयर

इंपैक्ट प्लेयर 6 / 7

फ्रेंचाइजी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आकिब नबी को ही मौका देने वाली है. पावरप्ले में वो मिचेल स्टार्क के साथी बन सकते हैं. हाल के समय में नबी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम ने उन पर बड़ी राशि खर्च की है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स टीम की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स टीम की संभावित प्लेइंग 117 / 7

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन