IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने की ये 5 बड़ी गलती, जिसके कारण टूटा प्लेऑफ का सपना

IPL 2026: आईपीएल 2026 में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. पिछले 19 सालों से फ्रेंचाइजी का इंतजार चल रहा है. सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद भी इन 5 कारणों के कारण फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी.

Delhi Capitals
1 / 6
Delhi Capitals

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 के ऑक्शन के बाद बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. जिसके कारण ही सभी इस टीम को प्लेऑफ का दावेदार मान रहे थे. हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन 5 बहुत बड़ी गलतियां की है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने किया निराश

कुलदीप यादव ने किया निराश 2 / 6

आईपीएल 2026 में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड माना जा रहा था. हालांकि, कुलदीप इस पूरे सीजन विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए. 11 मुकाबलों में कुलदीप सिर्फ 7 ही विकेट चटका सके और उनका इकोनॉमी भी 10.66 का रहा. बीच के ओवरों में विकेट न चटकाने के साथ-साथ चाइनामैन गेंदबाज रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहा.

विज्ञापन

ट्रिस्टन स्टब्स हुए फेल

ट्रिस्टन स्टब्स हुए फेल3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स से इस सीजन काफी उम्मीदें थीं. स्टब्स अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, इस सीजन वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज का 13 मुकाबलों में स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.90 का रहा. स्टब्स ने 275 रन तो बनाए हैं, लेकिन वह अहम मौकों पर टीम की नैया को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए.

कप्तान अक्षर पटेल ने किया निराश

कप्तान अक्षर पटेल ने किया निराश 4 / 6

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के निराशाजनक प्रदर्शन का कारण खुद कप्तान अक्षर पटेल की खराब फॉर्म भी रही. अक्षर का न तो बल्ला चला और न ही वह गेंद से कुछ खास कमाल दिखा सके. 13 मुकाबलों में अक्षर ने 125 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 134 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वह सिर्फ 10 विकेट ही निकाल सके. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर हुआ फेल

मिडिल ऑर्डर हुआ फेल 5 / 6

दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर इस सीजन बुरी तरह से फेल हो गया. जिन मुकाबलों में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, उनमें दिल्ली बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही. हालांकि, टॉप ऑर्डर के फेल होने की स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने में पूरी तरह से नाकाम रहा. सिर्फ डेविड मिलर ही कुछ मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिए.

तेज गेंदबाज भी हुए फेल

तेज गेंदबाज भी हुए फेल 6 / 6

कैपिटल्स का पेस अटैक भी इस सीजन कमजोर नजर आया. लुंगी एनगिडी ने कुछ मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका. मिचेल स्टार्क काफी देर से टीम से जुड़े. जिसका खामियाजा दिल्ली कैपिटल्स को भुगतना पड़ा. मुकेश कुमार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, तो टीम के युवा गेंदबाज भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन