
1 / 6
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का ये सीजन बेहद ही खराब जा रहा है. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम को आरसीबी के हाथों एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की टीम इस मैच में महज 75 रनों का स्कोर ही खड़ा कर पाई, जिसे हासिल करने में आरसीबी को केवल 6.3 ओवर लगे. आईपीएल के इतिहास का ये सबसे तेज रन चेज रहा. इस हार के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए और उन्होंने बड़े बयान दिए. आइए आपको भी बताते हैं उनके बयान के 5 बड़े पॉइंट्स.
पता नहीं क्या हो गया

2 / 6
इस शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो गया. हर कोई कहता है कि क्रिकेट में आपको हर दिन अपने पैरों पर ही रहना होता है. आपको कमबैक करना होगा और एक ही चीजें बार-बार करनी होगी.”
GT के खिलाफ मैच से बदला मामला

3 / 6
गुजरात के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर अक्षर पटेल कहते हैं. “अगर मैं आज को लेकर बात करें तो आप ये सोच सकते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होता रहता है. आप सोच सकते हैं कि हमने गुजरात के खिलाफ रन बनाए थे लेकिन उस लय को बरकरार नहीं रख पाए.”
क्या करने की जरूरत है?

4 / 6
अक्षर पटेल कहते हैं “जरूरी है कि आप रोज आए और दोबारा उसी चीज को दोहराए. जमीन पर रहें और अपनी मेहनत करते रहें. आईपीएल बहुत ही मुश्किल टूर्नामेंट है. आप ये नहीं सोच सकते हैं कि आज का दिन आसान होने वाला है. आपको हर दिन का फायदा उठाना होगा.”
हमें इससे आगे बढ़ना होगा

5 / 6
इस मैच से आगे बढ़ने को लेकर अक्षर पटले कहते हैं, “मुझे लगता है कि हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए. अगर आप नेगेटिव ही रहेंगे आप मैच हारते रहेंगे. अगर आप पॉजिटिव रहेंगे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. ऐसे में हमें इसे भूलना पड़ेगा और आगे बढ़ना पड़ेगा.”
गेंदबाजी वर्ल्ड क्लास रही

6 / 6
अक्षर पटेल ने आरसीबी के गेंदबाजों को लेकर कहा, “इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही. उनके पास वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी और वो गेंद को कही भी स्विंग करा सकते हैं. ये किसी भी मैदान पर ये काम कर सकते हैं. मुझे लगता है कि ओपनिंग बल्लेबाजों को शुरू के कुछ ओवर निकालने चाहिए थे.”