DC vs RCB: इतिहास रचने से सिर्फ 11 रन दूर हैं विराट कोहली, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी
DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली करियर के उस पड़ाव पर हैं. जहां पर वो जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उनके नाम कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर जुड़ जाता है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी किंग कोहली बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

DC vs RCB: आरसीबी की टीम 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. कोहली फिलहाल हर मुकाबले में ही बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ वो इतिहास रचने से सिर्फ 11 रन ही दूर नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली इतिहास रचने के करीब
2 / 6दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर विराट कोहली 11 रन बना देते हैं, तो वो आईपीएल में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली के आस-पास भी कोई इस रेस में नहीं नजर आ रहा है.
किंग कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
3 / 6आरसीबी के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 274 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.95 की औसत से 8989 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने 8 शतक और 66 अर्धशतक बनाए हैं.
8 हजार रन भी किसी और ने नहीं बनाए
4 / 6आईपीएल में अब तक किसी और बल्लेबाज ने 8 हजार रनों का भी आंकड़ा नहीं पार किया है. दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के 276 मैचों में 7183 रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित तो कोहली के पास भी नहीं है.
फॉर्म में चल रहे हैं कोहली
5 / 6आईपीएल 2026 में अब तक विराट कोहली ने 7 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 54.57 की औसत से 328 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के इस सीजन में जड़े हैं.
दिल्ली के खिलाफ कोहली का है अच्छा रिकॉर्ड
6 / 6अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. पिछले सीजन में भी दिल्ली में आरसीबी की टीम को कोहली ने ही जीत दिलाई थी. ऐसे में कोहली से इस मुकाबले में भी बड़ी पारी की उम्मीद है.