DC vs RCB: आरसीबी के इन 4 सुपरस्टार खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! लिस्ट में 2 विदेशी नाम भी शामिल

DC vs RCB: आरसीबी की टीम अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाली है. मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि इसके बाद भी टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल आईपीएल 2026 में बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी नॉकआउट के बहुत ही करीब नजर आ रही है. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी फ्रेंचाइजी जीत के इरादे से उतरने वाली है. जिसके कारण ही 4 स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर रखना पड़ेगा. जिसमें 2 मैच विनर विदेशी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल2 / 6

युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल पिछले मुकाबले में खेले थे, लेकिन सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करके उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को खिलाया जा सकता है. जिससे गेंदबाजी में विदेशी खिलाड़ी को शामिल किया जा सके.

विज्ञापन

फिल साल्ट

फिल साल्ट 3 / 6

स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट इंजरी के कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेले थे. वो अभी भी पूरी तरह से फिट हो सके हैं. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होने वाले हैं.

सुयश शर्मा

सुयश शर्मा4 / 6

स्पिनर सुयश शर्मा को भी दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. सुयश शर्मा की जगह जैकब डफी को एक बार फिर से प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को मदद बहुत ही कम मिलती है.

विज्ञापन

स्वप्निल सिंह

स्वप्निल सिंह 5 / 6

अनुभवी खिलाड़ी स्वप्निल सिंह को अभी तक आईपीएल 2026 में एक भी बार मौका नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इसके कम चांस हैं. ऐसे में स्वप्निल सिंह को अपनी बारी का फिलहाल इंतजार करना होगा.

आरसीबी टीम की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी टीम की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड.    इंपैक्ट प्लेयर- जैकब डफी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन