DC vs MI: मुंबई इंडियंस को मिली करारी हार के 5 विलेन, पिछले मुकाबले का हीरो भी हुआ फेल
DC vs MI: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जहां पर मुंबई की टीम गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल हो गई. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.1 ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

DC vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2026 की शुरुआत की थी. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ लय में नहीं नज़र आए. जिसके कारण ही उनकी टीम मुकाबला हार गई. इस हार के बाद मुंबई के 5 खिलाड़ी विलेन बने.
शार्दुल ठाकुर
2 / 6केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने शार्दुल ठाकुर आज फेल हो गए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ठाकुर ने 3 ओवरों में 41 रन लुटा दिए. शार्दुल टीम को मिली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके.
रयान रिकेल्टन
3 / 6कोलकाता के खिलाफ कमाल की पारी खेलने वाले रयान रिकेल्टन अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके. रिकेल्टन ने 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाए. पावरप्ले में वो खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए.
कॉर्बिन बॉश
4 / 6ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने अंत में आकर 4 गेंदों में 11 रन बनाए. जिसके बाद उनसे उम्मीदें बहुत बढ़ गई है. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने 3.1 ओवरों में 1 विकेट लेकर 39 रन लुटा दिए. जिसके कारण ही दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बन सका.
तिलक वर्मा
5 / 6नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने बहुत ज्यादा निराश किया. तिलक सिर्फ दूसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए. तिलक के आउट होते ही मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया और टीम पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं बना सके.
नमन धीर
6 / 6मैच फिनिशर के रूप में खेलने वाले नमन धीर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 28 रन ही बना सके. अंत में रन गति को तेज नहीं कर सके. जिसके कारण ही मुंबई की टीम 175 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. इसके अलावा नमन धीर ने पथुम निसंका का एक आसान कैच छोड़ दिया.